July 7, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुढार में विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित


शहडोल 05 जुलाई 2026- उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद शिक्षा केंद्र बुढार, जिला शहडोल में विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, सहायक संचालक श्री संजय पांडे, जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती सावित्री सोनी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी.के. निगम एवं जिला सह समन्वयक एनआरएलएम श्री अजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड के समस्त संकुल प्राचार्य, जन शिक्षक एवं संकुल सह-समन्वयकों ने सहभागिता की। इस दौरान राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई गई पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा साक्षरता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बीआरसीसी श्री सीताराम दुबे ने उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को डोर-टू-डोर सर्वे अभियान को 15 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने साक्षरता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में विकासखंड सह-समन्वयक श्री अजय श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading